{"_id":"65cba9940a6570204a02fecb","slug":"qr-code-on-the-identity-card-of-room-inspectors-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-109440-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर लगा क्यूआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर लगा क्यूआर कोड
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए नियुक्त किए गए कक्ष निरीक्षकों को इस बार क्यूआर कोड वाले आईडी कार्ड जारी किए गए हैं। कक्ष निरीक्षकों को कार्ड वितरित करने की प्रकिया भी शुरु हो गई है।
जिले में 22 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरु हो रही है। इस बार की बोर्ड परीक्षा में जिले के 202 माध्यमिक विद्यालयों के 47787 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा में 28845 और इंटर की परीक्षा में 18942 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनके लिए विभाग ने 76 परीक्षा केद्र बनाए हैं। परीक्षा में गडबड़ी रोकने के लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए जिले को चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है।
इसके अतिरिक्त 76 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए है। परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर इस बार बोर्ड काफी सख्त है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज में भी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा कक्ष निरीक्षकों की पहचान के लिए पहली बार बोर्ड से ही पहचान पत्र जारी किए गए हैं। ऐसे में माध्यमिक स्कूलों से 1407 और परिषदीय स्कूलों से 1387 सहित कुल 2794 कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र जारी हुए है। जिनका वितरण शुरु हो गया है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त क्रेद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक को भी इसी तरह का पहचान पत्र मिला है। इन पहचान पत्रों पर क्यूआर कोड भी है। कक्ष निरीक्षक पर संदिग्धता होने पर परिचय पत्र स्कैन कर उसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। परिचय पत्र की एक कॉपी डीआईओएस कार्यालय में भी रखी जाएगी। इसपर उक्त शिक्षक के विषय का भी जिक्र किया गया है।
आईडी कार्ड जारी हो गए हैं। कक्ष निरीक्षकों को वितरित किए जा रहे हैं। इस बार पहचान पत्र में काफी बदलाव किया गया है। - राजेंद्र यादव, डीआईओएस