फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PWD's road could not bear even a single rain

एक बारिश भी नहीं झेल सकी पीडब्लूडी की सड़क

Tue, 13 Sep 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
PWD's road could not bear even a single rain
छह माह पूर्व बनी अनपरा - शक्तिनगर की सड़क पर गड्ढे। - फोटो : SONBHADRA
ऊर्जांचल में बनी नवनिर्मित अनपरा-शक्तिनगर की सड़क पहली बारिश में ही उखड़ने लगी है। अभी मार्च में सड़क का कार्य कराया गया था। एक तरफ जहां सड़क आधी बनाकर ही छोड़ दी गई, वहीं दूसरी ओर आधी बनी सड़क भी अब बारिश में उखड़ने लगी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े हो गए हैं। इससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सड़क का कार्य पीडब्लूडी ने करीब 180 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। कई स्थानों पर सड़क का कार्य अधूरा छोड़ा गया है। इसके बाद भी जहां तक सड़क का निर्माण हुआ है, उसे कई जगह पर कार्यदायी संस्था ने ही खोद कर खराब कर दिया। दूसरी ओर सड़क के निर्माण में अनियमितता के कारण अब सड़क में गड्ढे भी बनने शुरू हो गए हैं। सड़क की मौजूदा हालत को देख कर लगता है कि कार्यदाई संस्था के टेंडर अनुसार सभी कार्यों को पूर्ण कर लौटने के बाद सड़क चलने लायक भी नहीं बचेगी।
विज्ञापन

सड़क के निर्माण कार्यों की जांच की जाएगी। कार्यदायी संस्था को दो वर्षों तक सड़क के मरम्मत का भी कार्य सौंपा गया है। सड़क निर्माण में अनियमितता मिलने पर संस्था पर कार्रवाई भी की जाएगी। - केसी सिंह, एई, पीडब्ल्यूडी।

खड़िया रेलवे पुलिया के नीचे की टूटी सड़क।

खड़िया रेलवे पुलिया के नीचे की टूटी सड़क।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed