फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Put emphasis on winning the lost booths

हारे बूथों को जीतने पर लगाएं जोर

Fri, 17 Jun 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Put emphasis on winning the lost booths
चोपन। भाजपा चोपन मंडल कार्यसमिति की बैठक नगर के एक होटल में हुई। इसमें वर्ष 2024 के चुुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने और विभिन्न अभियानों के माध्यम से जनता के बीच जाकर योजनाएं बताने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा निरंतर चरैवेति के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है। इसका मूल सिद्धांत सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक आठ वर्ष व्यतीत होने पर सभी शक्ति केंद्र और बूथों पर लाभार्थी संपर्क कर हारे हुए बूथों को जीतने का महाअभियान चलाना है। राज्यमंत्री संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा का एक-एक कायकर्ता संगठन एवं सरकार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैठक में मंडल प्रभारी अशोक मौर्य, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, संजीव त्रिपाठी, राजेश अग्रहरी, संजय जैन, प्रदीप अग्रवाल, दिव्य विकास सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, डॉ. सुरेंद्र मौर्या, डॉ. सत्येंद्र आर्य, परशुराम केसरी, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, बृजेश पांडेय, मनीष तिवारी, संदीप पांडेय, मंजू गिरी, सोनी रावत आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह और संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed