फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Purvanchal regional athletics competition begins; athletes from 14 schools showcase their prowess.

Sonebhadra News: पूर्वांचल की क्षेत्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा शुरू 14 स्कूल के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 04 Oct 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Purvanchal regional athletics competition begins; athletes from 14 schools showcase their prowess.
दुद्धी के जीआइसी खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं-संवाद
दुद्धी। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज और पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी के संयुक्त आयोजन में रविवार को पूर्वांचल की दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पूर्वांचल के करीब 14 विद्यालयों के उपकनिष्ठ, कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। वरिष्ठ बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की माही ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। इसी वर्ग में हुस्नआरा ने 800, 1500 मीटर दौड़ और त्रिकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उप कनिष्ठ बालक वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज महुली के अंशु ने 200, 400 और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। वरिष्ठ बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के उमेश कुमार ने 100, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रेम कुमार ने 400 मीटर, 5000 मीटर और त्रिकूद में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालयवार प्रदर्शन में सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी के खिलाड़ियों ने 18 प्रथम, 22 द्वितीय और 21 तृतीय स्थान हासिल किए। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के खिलाड़ियों ने 18 प्रथम, नौ द्वितीय और नौ तृतीय स्थान प्राप्त किए। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी के खिलाड़ियों ने आठ प्रथम, तीन द्वितीय और पांच तृतीय स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता में नगर चेयरमैन मुख्य अतिथि रहे। मंच संचालन डॉ. अमर सिंह ने किया। मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed