फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pulse mill fire, goods burnt to ashes

दाल मिल में लगी आग, सामान जलकर राख

Tue, 08 Mar 2022 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
Pulse mill fire, goods burnt to ashes
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के दाल मिल में लगी आग । - फोटो : SONBHADRA
कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में मंगलवार को एक मिल घर में आग लगने से लाखों का मशीन व सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालिका ट्रेडर्स के मालिक विनय कुमार व उनके ज्येष्ठ पुत्र मिल का काम देखते हैं। घटना के समय दोनों घर पर नहीं थे। मिल में काम करने वाले मजदूर मशीन उपकरण स्पेलर से बरन रॉड को निकालने के लिए आग से हिट कर रहे थे। मशीन को हिट करते समय जब तक समझ पाते आग लग गई। मशीन में लगे तेल की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग से मशीन उपकरण घर में लगे हुए आटा चक्की, स्पेलर, हॉलर, दाल मिल, सहित अन्य उपकरण के साथ रखे अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए आसपास के घरों के सबमर्सिबल, मोटर, हैंडपंप के पानी से बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। घर के भीतर लगे छज्जा के साथ गेंहू, चना, सरसों, सरसों तेल, अलसी, तिल्ली, चावल के साथ घरेलू सामान भी जल गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल राघवेंद्र सिंह, एसआई संदीप रॉय मय फोर्स पहुँचे। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना के ढाई घंटे बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed