फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Public representatives accuse the officers in front of the ministerial party

मंत्री दल के सामने जनप्रतिनिधियों ने अफसरों पर मढ़े आरोप

Fri, 10 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Public representatives accuse the officers in front of the ministerial party
चुर्क स्थित निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल के मॉडल का अवलोकन करते कैबिनेट मंत्री। - फोटो : SONBHADRA
प्रदेश सरकार के तीन सदस्यीय मंत्री समूह ने शुक्रवार को जिले में विकास परियोजनाओं की प्रगति देखी। मेडिकल कॉलेज, पाइप पेयजल परियोजना, गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया और पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अफसरों के साथ बैठक में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अफसरों के प्रति जमकर भड़ास निकाली। सुनवाई न होने की बात कही। इस मंत्री समूह ने अफसरों को कड़े निर्देश दिए। जनता की शिकायतों पर गंभीरता से काम करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे ने पिछले दिनों सदर तहसील के राजस्व बंदी गृह में बकाएदार की मौत का मामला उठाया। कहा कि दुर्व्यवस्था के चलते बाकीदार की मौत हुई है। इसकी समुचित जांच होनी चाहिए। राज्यसभा सांसद रामशकल ने राबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग की मरम्मत का मुद्दा उठाया। कहा कि यह जिला मुख्यालय आने का प्रमुख मार्ग है। इसकी मरम्मत गुणवत्तापूर्ण ढंग से होनी चाहिए। एक अन्य जनप्रतिनिधि ने बिजली विभाग के जेई और एई पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि अफसरों की मनमानी के कारण इलाके में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शासन के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार लोगों को बिजली नहीं मिल रही। कई दिनों तक बिजली गायब रहती है। जनता की शिकायतों से अफसरों को अवगत कराया जाता है, मगर अफसर उसे तवज्जो ही नहीं देते।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने संबंधित अफसरों को इस पर हिदायत देते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि जनप्रतिनिधि जनता और सरकार के बीच की कड़ी हैं। उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दूर कराएं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। एसपी अमरेंद्र प्रसाद को अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। इसके पहले मंत्री दल ने जल-जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन केवथा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित समय में पूरा कराएं। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने नदी के ऊपरी सतह पर बसे घरों का सर्वे कराने के लिए एसडीएम ओबरा को निर्देश दिया। कहा कि अगर बसे लोग आवास पात्रता की श्रेणी में आते हैं तो उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करें। चुर्क में बन रहे मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण में उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। विभिन्न भवनों का निर्माण कार्य समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान राज्य सभा सांसद रामसकल, पकौड़ी लाल कोल, विधायक सदर भूपेश चौबे, दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड, एमएलसी विनीत सिंह, डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं के लिए पर्याप्त चारा न होने पर जताई नाराजगी
सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग, खादी ग्रामोद्योग विभाग के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल ने गो आश्रय स्थल चोपन का निरीक्षण किया। आश्रय स्थल में पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की उपलब्धता न होने पर नाराजगी जताई। अफसरों ने मौसम का हवाला देते हुए हरे चारे का संकट बताया। मंत्रियों ने अफसरों को निर्देश दिया कि गोशाला में पशुुओं की अच्छे से देखभाल की जाय। नियमित साफ-सफाई, छाया, पेयजल और चारे का पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करें। निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन के प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत को गांव को साफ सुथरा रखने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य संजू देवी के घर पर एक प्लास्टिक का थैला लटकवाया। इसमें 15 घरों के लोग अपने प्लास्टिक कचरे को इसमें डालेंगे। निरीक्षण के दौरान डीएम, सीडीओ के अलावा राज्यसभा सदस्य रामसकल, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक हरिराम चेरो, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, राजेश अग्रहरि, प्रदीप अग्रवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, लवकुश भारती, रामवृक्ष चौधरी, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।

जायसवाल यूथ क्लब ने किया राज्यमंत्री का स्वागत
रॉबर्ट्सगंज सर्किट हाउस में जायसवाल यूथ क्लब के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल का स्वागत संस्था किया। संस्था के संरक्षक दीपचंद्र जायसवाल ने कुल देवता सहस्त्रार्जुन का चित्र व गुलदस्ता भेंट किया। अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने मंत्री को जायसवाल समाज और व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बढ़ते अपराधी का जिक्र करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने की मांग की। स्वागत करने वालों में संदीप जायसवाल, मनोज जायसवाल, विनोद जायसवाल, आशीष जायसवाल, अमित जायसवाल आदि शामिल रहे।

चोपन गांव स्थित बृहद गौशाला का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री राकेश और मंत्री रविंद्र जायसवाल ।

चोपन गांव स्थित बृहद गौशाला का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री राकेश और मंत्री रविंद्र जायसवाल ।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed