फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Public relations of leaders will be closely monitored, teams formed

नेताओं के जनसंपर्क पर रहेगी पैनी नजर, टीमें गठित

Tue, 01 Feb 2022 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Public relations of leaders will be closely monitored, teams formed
कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने राजनैतिक दलों की चुनावी रैली आदि पर लगी रोक को बढ़ाकर 11 फरवरी तक कर दी है। शर्तों के साथ आयोग ने नेताओं को डोर टू डोर प्रचार-प्रसार करने और जनसभा करने की अनुमति दी है। इस पर नजर रखने के लिए थाने स्तर पर टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बीच जिले में भी प्रतिदिन कोराना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग ने चुनावी रैली, रोड शो, वाहन रैलियों, जुलूसों और पदयात्रा पर प्रतिबंध को 11 फरवरी तक बढ़ा दिया है। आयोग ने जिला प्रशासन को जन सभाओं में अधिकतम एक हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है। वहीं घर-घर जाकर प्रचार करने वालों की संख्या दस से बढ़ाकर 20 कर दी गई है। आयोग ने डीएम और एसपी को नियमों का उल्लंघन प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके मद्देनजर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि बीट के दरोगाओं के नेतृत्व में उस क्षेत्र के सिपाहियों को आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले नेताओं को चिह्नित कर रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग के निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed