फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Public programs will not be held on Chehallum action against arbitrators

चेहल्लुम पर नहीं होंगे सार्वजनिक कार्यक्रम, मनमानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Wed, 07 Oct 2020 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Public programs will not be held on Chehallum action against arbitrators
राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते सीओ राजकुमार तिवारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में कोराना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने चेहल्लुम पर्व पर सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन और जुलूस पर रोक लगा दी है। बुधवार को राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी परिसर में आयोजित पीस कमेटी की मीटिंग में सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी ने ये बातें कही। उन्होंने लोगों से मिलजुल कर शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने कहा कि शासन स्तर से चेहल्लुम समेत अन्य पर्वों पर सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन पर पूरी तरह से रोक है। रोक के बावजूद अगर कोई कार्यक्रम करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मातहतों को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने कहा कि चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। अगर किसी को कोई समस्या हो तो बताएं, उसका समाधान कराया जाएगा। चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि अशांति पैदा करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। सदर मुश्ताक खां, रोशन खां, सिराजुद्दीन, अशर्फी खां, अरसद सिद्दकी, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर चोपन में भी सीओ राजकुमार तिवारी की अध्यक्षता में चेहल्लुम पर्व को लेकर बैठक हुई। कस्बा चौकी इंचार्ज अवधेश यादव, लल्लन कुरैशी, गयासुद्दीन, मंजूर खां, महफूज, पाचू अली, तेजसू यादव आदि मौजूद रहे। दुद्धी: उपजिलाधिकारी रमेश कुमार की अध्यक्षता में उनके चेंबर में दोनों समुदाय के बीच बैठक हुई। एसडीएम और सीओ रामाशीष यादव ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए त्योहार पर सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। चेहल्लुम पर्व अपने-अपने घरों में ही रीत-रिवाज के साथ मनाएं। कोतवाल पंकज सिंह, जुबैर आलम, मोहम्मद शमीम अंसारी, फतेह मोहम्मद खान, सुरेंद्र अग्रहरि, जोखन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed