फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Socialist form of pension plan erased

गायब कर दिए समाजवादी पेंशन योजना के फार्म

Thu, 19 Mar 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 19 Mar 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
Socialist form of pension plan erased
सदर ब्लाक के भवानीपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और प्रधान और सेक्रेटरी पर समाजवादी पेंशन योजना का फार्म गायब कराने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में पत्र देकर इसकी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन


गुरुवार को भारी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और जिलाधिकारी से मुलाकात करना चाहा, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यहां कोई अफसर नहीं है और सभी कमिश्नर के कार्यक्रम में गए हैं,
विज्ञापन


तो उन्होंने ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने प्रधान और सेक्रेटरी पर जमकर आरोप लगाए।

हृदयनारायण, लल्लन सिंह, अशोक कुमार आदि का कहना था कि गांव के सात सौ अभ्यर्थियों ने फार्म पूरी प्रक्रिया करने के बाद ग्राम प्रधान के यहां जमा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें समाजवादी पेंशन मिलेगा लेकिन प्रधान, सेक्रेटरी और पंचायत मित्र ने मिलीभगत कर सैकड़ों अभ्यर्थियों को फार्म रास्ते में ही गायब कर दिया।

 ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान ने उन्हें बताया था कि फार्म ब्लाक पर पहुंचा दिया गया है, जब कि ब्लाक पर पता चला कि सात सौ में से महज 394 फार्म ही पहुंचाए गए हैं।


शेष फार्म कहां गायब कर दिए गए यह जांच का विषय है। ग्रामीणों ने डीएम के नाम संबोधित मांगपत्र उनके कार्यालय में जमा कर दिया और पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग उठाई।

प्रदर्शन करने वालों में उषा, संगीता, अतवारी, संदीप सिंह, संध्या, कमल, कौशल्या देवी, आरती देवी, ओम प्रकाश, शीला, कलावती शामिल रहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed