फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   protest

फीस वसूली के विरोध में हस्ताक्षर अभियान

Fri, 23 Oct 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
protest
सोनभद्र। अभिभावक मंच सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र पांडेय तथा वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद चौबे के नेतृत्व में शुक्रवार को बार कक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें स्कूल संचालकों की तरफ से कोरोना काल में मनमाने ढंग से की जा रही फीस वसूली का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय यदि व्यापार है तो घाटा भी बर्दाश्त करें प्रबंधक और यदि सेवा है तो अभिभावकों को राहत दें। अभिभावकों नें कहा सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल विशेष रूप से अभिभावकों को शुल्क जमा करने के लिए परेशान कर रहे हैं। दो नवंबर तक छात्रों को फीस जमा करने की चेतावनी देते हुए नाम काटने तथा पढ़ाई से वंचित करने की धमकी दी गई है। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालयों की मनमानी बंद नहीं हुई तो प्रर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान बार एसोसिएशन के महामंत्री संजीव मिश्रा, मनोज धर, विमलेश कुमार, जितेन्द्र, राजकुमार, अनिल मिश्रा, जसवंत सिंह, मृगराज सिंह, पिंटू ,अनुराग चौबे, अतुल पटेल, दीपक केशरी, अजीत कुमार, राजीव चतुर्वेदी, नन्हें मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed