फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   protest

बिजली दुर्व्यवस्था के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 22 Sep 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
protest
घोरावल। विकास खंड घोरावल के अतरौली राजा गांव में रविवार को बिजली दुर्व्यवस्था को लेकर युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। युवक मंगल दल के जिलामंत्री मनोज कुमार दीक्षित ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी प्रदेश सरकार के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने के फरमान का अधिकारियों को कोई असर नहीं पड़ रहा। पसही सब स्टेशन अंतर्गत खैरपुर और भरूहा फीडर की स्थिति बद से बदतर है। दो-दो दिन तक बिजली का दर्शन नही हो पाता है। सर्किल के जिम्मेदार अधिकारी का फोन भी नही लगेगा और कभी लगेगा भी तो उठेगा नहीं। सब स्टेशन से जुड़े अतरवा, अतरौलिया, बबुराही, जड़ेरुआ, सिरसिया ठकुराइर्, बहेरा सहित दर्जनों गांव का तार जर्जर हो गया है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन अभी तक सुधार नहीं कराया गया। कई स्थानों पर तार के सहारे खम्भे टिके हुए हैं। यदि तार टूटा तो खम्भा कभी भी गिर जाएगा। इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। ब्लाक सचिव बिरजू पटेल ने बताया की खैरपुर फीडर के अंतर्गत खैरपुर बैंक पर बिजली सही ढंग से न मिल पाने से वहाँ का भी काम प्रभावित हो रहा है। बिजली न मिलने से क्षेत्र में पानी की भी समस्या चरमराई हुई हैं। सभी ने एक स्वर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed