फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest in ghorawal

शराब के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, निकाला जुलूस

Sun, 01 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Sun, 01 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Protest in ghorawal
ये आंकड़े हैरान करने वाले हैं
घोरावल ब्लॉक के जोगिनी गांव के लोगों ने शराब बनाने और उसकी बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शराब पीने वालों को भी इसके नुकसान के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया है। रविवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में गांव में जुलूस निकाला और लोगों को शराब के नुकसान के बारे में बताया। खुले में शौच न जाने के लिए भी लोगों से चर्चा की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जोगिनी में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उन्हें शराब पीने से मना किया। तमाम लोगों को शराब न बनाने की भी चेतावनी दी। दोपहर में पंचायत भवन पर पहुंचा जुलूस सभा में तब्दील हो गया। यहां ग्राम प्रधान श्याम बिहारी ने कहा कि शराब किसी अभिशाप से कम नहीं है। इससे लोग अपना सब कुछ बर्बाद कर ले रहे हैं। शराब पीने वाले अपने बच्चों का सही तरीके से पालन-पोषण नहीं कर पा रहे हैं। इससे वे शिक्षा से लेकर सामाजिक ताने-बाने में पीछे रह जा रहे हैं। निर्णय लिया गया कि यदि गांव में कोई व्यक्ति कच्ची शराब बनाता है या फिर चोरी-छिपे लाकर बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। पहले लोगों को घर-घर जाकर इस अवैध कार्य के प्रति समझाया जाएगा। यदि फिर भी लोग नहीं मानते हैं तो पुलिस को सूचना देकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई कराई जाएगी। कहा कि एक पखवारे तक गांव में लोगों को शराब बनाने और पीने से रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति ग्राम पंचायत की खुली बैठक में तय की जाएगी। इस मौके पर मदन, कमला, दीना मिलिया देवी, प्रभावती, सरौती, तेजबली, राकेश शिवमूर्ति, एकादशी रामचंद्र, रंगलाल, मुन्नीलाल, राजाराम, राजकुमार मुसहर मिठाई लाल, भवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed