फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest by the people with lanterns and buckets in their hands for electricity and water

Sonebhadra News: बिजली-पानी के लिए हाथों में लालटेन और बाल्टी लेकर सपाजनों का प्रदर्शन

Wed, 11 Jun 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Protest by the people with lanterns and buckets in their hands for electricity and water
गर्मी में बिजली और पानी की समस्या के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। हाथों में लालटेन, बल्ब और खाली बाल्टी लेकर सपाजनों ने बिजली निगम और जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने का दावा कर रही है तो दूसरी ओर जिले में ही लोग पानी के लिए परेशान हैं। जिले के कई इलाकों में जनता चुआंड़ का पानी पीने को मजबूर है। प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हुए हैं। सोनभद्र में बिजली पैदा होती है लेकिन यहां की जनता को महंगी बिजली और लगातार कटौती की समस्या झेलनी पड़ रही है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि जिले की जनता को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोग नाले का पानी पीने को मजबूर हैं। सोनी भारती ने कहा कि भाजपा सरकार केवल जनता का शोषण कर रही है। ग्रामीण इलाकों में टैंकर से भी पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। बिजली कटौती लगातार की जा रही है। इस मौके पर पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, निजामतउल्लाह, गोपाल गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, कलावती भारती, कल्याणी कोल, सीमा भारती, उषा पटेल, देवकी खरवार मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed