फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Protest against getting work done without tender

बिना टेंडर काम कराने पर जताया विरोध, किया प्रदर्शन

Mon, 02 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Protest against getting work done without tender
सोनभद्र। सड़कों की जर्जर स्थिति और बिना टेंडर काम कराने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में सरकार की गड्ढामुक्त सड़कों के वादे को झूठा बताया।
विज्ञापन

जिला सचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि गड्ढों में जलजमाव से आम जनमानस को आवागमन में परेशानी तो होती ही है। दुर्घटनाएं भी होती हैं। उन्होंने जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रमोद पांडेय, सूरज यादव ने भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार को चरम पर बताते हुए रोक न लगने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर शीतला सिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष करमा वंशीधर पांडेय, रमेश भारती, प्रदीप कुमार, श्रीकृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed