फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Proposal Submitted for Essential Resources at 10 CHCs and Block PHCs

Sonebhadra News: 10 सीएचसी और ब्लॉक पीएचसी में जरूरी संसाधनों के लिए सौंपा प्रस्ताव

Fri, 17 Apr 2026 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Proposal Submitted for Essential Resources at 10 CHCs and Block PHCs
सोनभद्र। जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण व्यवस्था को बेहतर बनाने में मिनी रत्न कंपनी एनसीएल (नार्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड) ने अपनी महत्वपूर्ण मौजूदगी दर्ज कराने के लिए सहमति जताई है। इसको देखते हुए सीडीओ जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। सीएमओ डाॅ. पीके राय ने 10 सीएचसी-ब्लॉक पीएचसी पर जरूरी संसाधनों की उपलब्धता के लिए प्रस्ताव सौंपा। मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए संसाधनों की उपलब्धता के साथ ही जिन स्वास्थ्य केेंद्रों पर कार्य की जरूरत है, उसे भी दुरूस्त कराने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन

बीएसए मुकुल आनंद पांडेय की तरफ से स्कूली बच्चों को कापियां उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया। तय हुआ कि जल्द ही इससे जुड़े प्रस्तावों को फाइनल टच देते हुए एमओयू की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही तय किया गया है कि एनसीएल परिक्षेत्र में 30 किमी के भीतर जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र हैं, एनसीएल उनकी सूरत संवारेगा। बच्चों के लिए शौचालय, आरओ प्लांट, खेल सामग्री आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खड़िया में संचालित सहायता समूह को मिलेट (मोटे अनाज के प्रसंस्करण) यूनिट संचालन के लिए सहयोग दिया जाएगा। सोया प्लांट को सोयाबीन ऑयल, सोयाबड़ी आदि की मदद उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही जानकारी दी गई कि अनपरा क्षेत्र के लोझरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और एनसीएल के बीच एमओयू फाइनल हो गया है। कार्य की भी शुरूआत कर दी गई है।
विज्ञापन

बैठक काफी सकारात्मक रही। एनसीएल ने सभी प्रस्तावों पर कार्य के लिए सहमति जताई है। प्रस्ताव को मूर्तरूप देने के लिए की जा रही पहल की जानकारी के लिए प्रत्येक 15 दिन पर समीक्षा बैठक का निर्णय लिया गया है। प्रयास है कि जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण की स्थिति ज्यादा से ज्यादा बेहतर की जा सके। - जागृति अवस्थी, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed