फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Proposal sent to two gram panchayats of cone block

कोन ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों का भेजा गया प्रस्ताव

Wed, 14 Oct 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Proposal sent to two gram panchayats of cone block
सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक से ग्राम पंचायत करहिया और बोधाडीह को नवसृजित कोन ब्लॉक में शामिल करने के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन ने शासन को फिर से प्रस्ताव भेजा है। डीएम एस राजलिंगम ने आयुक्त ग्राम विकास को उपरोक्त दोनों ग्राम पंचायतों को पूर्व की भांति दुद्वी ब्लॉक में ही करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि विकास खंड दुद्वी के ग्राम पंचायत बोधाडीह व करहिया को नवसृजित कोन ब्लॉक में शामिल कर दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर दुद्वी विधायक हरिराम चेरो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर पूर्व की भांति दुद्वी ब्लॉक में ही ग्राम पंचायत बोधाडीह और करहिया को रहने देने का अनुरोध किया है। विधायक के अनुरोध के क्रम में सीएम द्वारा परीक्षण करके आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग को भेजे गए प्रस्ताव में लिखा है कि ततक्रम में परीक्षण कराया गया तो विधायक का कथन तर्कसंगत पाया गया। यदि इन दोनों ग्राम पंचायतों को कोन ब्लॉक में सम्मिलित कर दिया जाएगा तो वहां के निवासियों को विकास संबंधित कार्य हेतु कोन आना पड़ेगा जिसकी दूरी करीब 50 किमी है जाना पड़ेगा व तहसील संबंधित कार्य के लिए दुद्वी आना-जाना होगा। जिससे उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होने लिखा है कि उचित होगा कि ग्राम पंचायत बोधाडीह व करहिया को नवसृजित विकास खंड से हटाकर पूर्वत: विकास खंड दुद्वी में सम्मिलित किया जाए, ताकि यहां के निवासियों को विकास खंड व तहसील संबंधित कार्य करने में असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि ग्राम पंचायत बोधाडीह और करहिया को नवसृजित विकास खंड कोन से हटाकर पूर्वत: विकास खंड दुद्वी में सम्मिलित करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। ताकि यहां के निवासियों को विकास खंड व तहसील संबंधित कार्य करने में असुविधा न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed