फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prohibition on payment of contractor, summons from XEN

Sonebhadra News: ठेकेदार के भुगतान पर लगाई रोक, एक्सईएन से जवाब तलब

Wed, 12 Apr 2023 09:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
Prohibition on payment of contractor, summons from XEN
सोनभद्र। डीएम चंद्र विजय सिंह ने बुधवार को उरमौरा स्थित बालगृह बालक का निरीक्षण किया। बच्चों की देखभाल, भोजन सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बाल गृह जाने वाले संपर्क मार्ग की गुणवत्ता भी जांची। सीसी रोड की गुणवत्ता ठीक न होने पर आरईडी के एक्सईएन को जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बालगृह के प्रभारी ने डीएम को बताया कि वर्तमान समय में बाल गृह में कुल 13 बच्चे हैं, जो अपने घर का सही पता नहीं बता पा रहे हैं। जैसे ही इन बच्चों का स्थाई पता मिल जायेगा, उन्हें सुरक्षित घर पहुंचा दिया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने बालकों के कमरों में जाकर उनसे सीधा संवाद किया। उन्हें दिए जा रहे नाश्ता, भोजन व अन्य सुविधाओं की गुणवत्ता के बारे में पूछताछ की। प्रभारी को निर्देशित किया कि इन बालकों के घर का पता करते रहें, ताकि उन्हें सकुशल परिजनों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर तरीके से सुनिश्चित कराने और बालकों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने की हिदायत दी। इसके बाद डीएम ने बाल गृह बालक को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया। निर्माणाधीन सीसी रोड के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता ठीक नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच के लिए एक्सईएन आरईडी को नामित किया। संबंन्धित निर्माण एजेंसी के ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने और इस संबंध में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन से स्पष्टीकरण भी तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed