{"_id":"29415fbe9266d72230be43fcdd6641ac","slug":"professional-jewelry-flown-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसायी के घर से गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसायी के घर से गहने उड़ाए
अमर उजाला संवाददाता, सोनभद्र
Updated Tue, 18 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना (रेणुसागर पुलिस चौकी) क्षेत्र के गरबंधा गांव में मंगलवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक सराफा व्यवसायी के मकान का ताला चटकाकर लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
रेणुसागर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव ने वस्तुस्थिति का जायजा लेने के साथ ही पास-पड़ोस के लोगों से जरूरी जानकारी जुटाई और घटना के जल्द खुलासे का भरोसा दिया। उधर, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर चोरी के जल्द खुलासे की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
गरबंधा निवासी मुकेश सोनी की रेणुसागर में सोने-चांदी के आभूषणों की दूकान है। सोमवार की दोपहर बारह बजे मकान पर ताला लगाकर मुकेश दूकान पर चला गया। परिवार के अन्य सदस्य पहले से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन
डेढ़ बजे के करीब किसी काम से मुकेश वापस घर पहुंचा तो दरवाजे का ताला टूटा देख सन्न रह गया। अंदर जाकर देखा तो आलमारी टूटी थी और सारा सामान बिखरा हुआ था।
पीड़ित के मुताबिक चोरों ने आलमारी का लाक तोड़ सोने की चूड़ी दो पीस, सोने का एक हार, चार सोने की चेन, एक जोड़ी झुमका, चार सोने की अंगूठी, चांदी का पायल बीस जोड़ी और पांच हजार नगद पर हाथ साफ कर दिया था। मुकेश का कहना था कि वह जरूरत के हिसाब से जेवरात घर पर भी रखता था, जिसे चोरी कर लिया गया।