{"_id":"927bf7c1fd9a08c0ca00ddeb625db82c","slug":"production-is-scheduled-to-begin-at-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय पर ही शुरू हो जाए उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय पर ही शुरू हो जाए उत्पादन
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 15 Jul 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड एवं राज्य उत्पादन निगम के नए एमडी एपी मिश्र ने बुधवार को अनपरा डी का निरीक्षण कर दिक्कतों की जानकारी ली। इकाइयों के उत्पादन पर आने में जरूरत से ज्यादा देर लगने पर संबंधितों को फटकार लगाई। भेल के अधिकारियों से लेटलतीफी के बारे में जानकारी लेने के साथ ही हर हाल में 22 से 25 जुलाई के भीतर पांच सौ मेगावाट की पहली और इसके तीन माह बाद दूसरी इकाई को उत्पादन पर लाने की ताकीद की। भेल और परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
त्रिवेणी एक्सप्रेस से सुबह आठ बजे चोपन पहुंचे एमडी एपी मिश्र ने डाला गेस्ट हाउस में बैठक कर पीसीएल के अधिकारियों के साथ जिले के हालात की जानकारी ली। साढ़े दस बजे के करीब रिहंद डैम स्थित जल विद्युत गृह का निरीक्षण किया और जलस्तर एवं उत्पादन की जानकारी ली। यहां के बाद एमडी अनपरा पहुंचे। दामिनी अतिथिगृह में अधिकारियों से अनपरा डी के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद बाद अनपरा डी के निरीक्षण के लिए निकले। यहां 65 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पहली इकाई के ब्वायलर में पहुंचकर आई दिक्कत की जानकारी हासिल की। सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी, निगम के ऊर्जा सलाहकार इं. एससी राय, निदेशक परियोजना एवं योजना इं. आरके त्रिवेदी और निदेशक कार्मिक रामविशाल पांडेय के साथ ही भेल के जीएम इं. आरके श्रीवास्तव ने ब्वायलर में आई दिक्कत की जानकारी दी। यहां के बाद एमडी ने टरबाइन और कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर उत्पादन प्रक्रिया और रख-रखाव की जानकारी ली। एमडी ने भेल के अनपरा डी प्रोजेक्ट सीजीएम राजीव चावला और जीएम आरके श्रीवास्तव की क्लास ली। शाम साढ़े चार बजे बैठक कर समय सीमा के भीतर इकाई को उत्पादन पर लाने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक कर मंत्रणा की। इस मौके पर जीएम इं. एके सिंह, इं. आरके वाही, इं. डीपी पांडेय, इं. एके राय, मुकेश आदि मौजूद रहे।