फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Procession started with intact urn

Sonebhadra News: अक्षत कलश के साथ निकली शोभायात्रा

Mon, 01 Jan 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Procession started with intact urn
अनपरा। भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के तहत जिले विभिन्न क्षेत्रों में पूजित अक्षत कलश की शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा, आरती उतारकर और घंटी घड़ियाल बजाकर स्वागत किया। इस मौके पर श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। नगर के डिबुलगंज से शुरू शोभायात्रा में अयोध्या में पूजित अक्षत कलश को वाहन पर रखा गया। महिलाएं अपने सिर पर 11 कलश रखकर शोभायात्रा में शामिल हुईं। औड़ीमोड़, अनपरा मोड़ पर शोभायात्रा की आरती उतारी गई और पुष्पवर्षा की गई। बाजार में जमकर गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया गया। अनपरा बाजार के राम-जानकी मंदिर पहुंचकर शेभायात्रा का समापन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि अयोध्या धाम से पूजित कलश में अक्षत आया है। क्षेत्र में टोली बनाकर सभी को घर-घर निमंत्रण के तौर पर वितरित कराया जाएगा। शाेभायात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता केसी जैन, मनीष श्रीवास्तव, सरजू बैसवार, प्रमोद शुक्ला, प्रदीप जायसवाल, गोपाल गुप्ता, पवन सिंह, राजेश गुप्ता, ऋतुराज मौर्या आदि शामिल रहे। विंढमगंज: सीता मोड़ बस चौराहे से पूजित अक्षत कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी, रामनरेश पासवान, मनीष मद्धेशिया, महेंद्र गुप्ता, राजेश जायसवाल आदि शामिल रहे। घोरावल: नगर में विहिप के विभाग संयोजक राजीव कुमार एवं जिला संयोजक प्रसून कुमार के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर तिराहे से यात्रा शुरू हुई। पूरे नगर में भ्रमण कर लोगों को 22 जुलाई के समारोह के लिए आमंत्रित किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, डॉ. परमेश्ववर दयाल श्रीवास्तव, प्रकाशचंद्र अग्रहरि, नंदलाल उमर, धीरज उमर, अशोक अग्रहरि, गणेशदेव पांडेय, आनंद पटेल आदि रहे। वैनी: नगवां ब्लॉक परिसर से निकली शोभा यात्रा का क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। पवनी, तेलाड़ी, वैनी दुबेपुर होते हुए बजरंगबली मंदिर वैनी पर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, रामलगन, ओंकार नाथ द्विवेदी, सर्वजीत सिंह, देवी सिंह, विजय सिंह आदि शामिल रहे। ओबरा: डाला में कलश यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान में अचलेश्वर महादेव मंदिर के महंत मुरली तिवारी, मनोज शुक्ला और ओमप्रकाश तिवारी ने मंत्रोच्चार के साथ किया। सूबे के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड, चोपन ब्लाक प्रमुख लीला सिंह गोंड ने पूजन के बाद पूजित अक्षत कलश को रथ में विराजमान किया। कलश यात्रा नगर क्षेत्र के बाजार की परिक्रमा कराया। मुख्य मार्ग से सेवासदन, शीतला मंदिर, हनुमान मंदिर, बस स्टैंड होकर वापस अचलेश्वर महादेव मंदिर में कलश को रखा गया। कार्यक्रम में आरएसएस के विभाग प्रचारक उपेंद्र, नगर कार्यवाह नीरज द्विवेदी, विहिप नेता रमेश जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, संजीव त्रिपाठी मौजूद रहे। करमा:
विज्ञापन

करमा मंडल में पूजित अक्षत व कलश के साथ निमंत्रण यात्रा निकाली गई। यह यात्रा केकराही से शुरू होकर करमा बाजार तक पहुंची। इस मौके पर बृजेश कुमार, नीरज सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, राजेश मिश्रा, सुधीर सिंह, दिनेश सिंह, अंकुर सिंह, गोपाल सिंह, राम प्रवेश, अमरनाथ, रवींद्र बहादुर सिंह, भगवती प्रसाद शुक्ला, संतोष जायसवाल, प्रमोद शुक्ला, रामसेवक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article