{"_id":"cc647308f9208ddd562a63c8cc4c305b","slug":"problems-raised-by-farmers-farming-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने उठाईं खेती से जुड़ी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने उठाईं खेती से जुड़ी समस्याएं
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को अपर जिलाधिकारी मनीलाल यादव की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें किसानों ने सिंचाई और उर्वरकों संबंधी समस्या उठाई। एडीएम ने सभी को समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
बैठक में सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता, बंधी आदि विभागों के अफसर मौजूद रहे। किसानों ने एक-एक कर सिंचाई और खेती से जुड़ी कई समस्याएं उठाईं। किसान संघ के नेता चंद्रभूषण पांडेय ने सिंचाई की व्यवस्था करने और समितियों पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस पर एडीएम ने किसानोें को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अफसरों को सौंपा और चेताया कि किसानों की समस्या के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही बरती गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि किसान देश की रीढ़ है, इसलिए किसानों की समस्या हर हाल में निस्तारित करानी होगी। इस दौरान तमाम किसान मौजूद रहे।