फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Problem is not being resolved, complainant are upset

समस्या का नहीं हो समाधान, फरियादी परेशान

Sat, 09 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Problem is not being resolved, complainant are upset
राबर्ट्सगंज कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर जन समस्या सुनते एसडीएम और सीओ। - फोटो : SONBHADRA
जिले के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पुलिस व राजस्व के अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान जमीन विवाद और पुलिस से जुड़े मामलों की ही अधिकता रही। सुनवाई के दौरान अधिकारियों के समक्ष करीब 257 मामले पहुंचे, जिसमें से महज 35 का ही मौके पर निस्तारण हुआ। पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर पांच प्रकरणों का निस्तारण किया। कई ऐसे भी फरियादी थे जो कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन उनकी समस्या अब तक जस की तस है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। चोपन थाने में एएसपी विनोद कुमार ओबरा एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने जनता की समस्याएं सुनी। अधिकारियों के समक्ष 22 प्रार्थना पत्र पहुंचे। थाना प्रभारी किरन कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर टीमें मौके पर पहुंच कर पांच प्रकरणों का निस्तारण करा दिया। राबर्ट्सगंज कोतवाली में एसडीएम रमेश कुमार, सीओ क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी और कोतवाल दिनेश प्रकाश ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को अमीरती गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में कई बार दिए गए प्रार्थना पत्रों की जांच करने पुलिस कर्मी और राजस्व कर्मी मौके पर जा चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वहीं राबर्ट्सगंज के नई बस्ती निवासी मुहम्मद सलीम ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर मकान कब्जा करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विपक्षी खुद को नक्सली बताकर छह इंच छोटा करने की धमकी दे रहा है। इसी तरह से कई पीड़ित पहुंचे थे। सदर कोतवाली में सुनवाई के दौरान 51 मामले पहुंचे जिसमें से सिर्फ एक का ही निस्तारण हो सका। घोरावल में क्षेत्राधिकारी संजीव कटियार, दु्द्धी में सीओ आशीष मिश्रा ने पीड़ितों की समस्या सुनीं। ओबरा में सीओ शंकर प्रसाद और थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा के समक्ष तीन मामले पहुंचे थे, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण हो गया। इसी तरह से अन्य थानों में प्रभारियों ने समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed