फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Privatization will boost capitalism

निजीकरण से पूजीवाद को मिलेगा बढ़ावा

Tue, 22 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Privatization will boost capitalism
अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी - फोटो : SONBHADRA
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में लगातार दूसरे चरण के कार्यक्रम के तहत मंगलवार को संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने विरोध सभा की। इस दौरान पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण प्रस्ताव का विरोध किया।
विज्ञापन

सभा में इं. रोहित राय एवं हरिशंकर चौधरी ने पूर्वांचल विद्युत वितरण को तीन भागों में विभक्त करने और उसका निजीकरण करने के सरकार के प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया। सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने और निजीकरण के प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की। कहा कि निजीकरण से पूर्वांचल जैसे पिछड़े क्षेत्र के किसानों और गरीब तबकों को इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। सरकार हर सार्वजनिक विभाग का निजीकरण करने में जुटी है उससे पूंजीबादी व्यवस्था कायम करना चाह रही है जिससे पूंजीपतियों का देश की सारी संपत्ति पर आधिपत्य स्थापित हो जाएगा एवं आम जन मानस को इसका सीधे खामियाजा उठाना पड़ेगा। बिजली के निजीकरण के प्रयोग जहां पर भी किया गया है वो विफल रहा है। बिजली के दाम सीधे 10 रुपये हो जाएगा। और उसके बाद हर महीने बढ़ता रहेगा। जिससे कृषि भी बुरी तरह प्रभावित होगी। सरकारी पैसे पर सारा इंफ्रास्ट्रच्कर खड़ा करने के बाद उसको निजी कंपनियों के हवाले करना सरासर गलत है। इस अवसर पर इं. मनिंद्र नाथ, सुशील श्रीवास्तव, शारदा प्रसाद, विशम्भर सिंह, विवेक सिंह, राजकुमार सिंह, विजय बहादुर, अमरनाथ, अभिषेक त्रिपाठी, रविंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed