{"_id":"6218a3af03eeb532117290e6","slug":"private-employee-commited-suicide-by-hanging-himself-in-sonebhadra-renukoot-wrote-in-suicide-note-myself-responsible-for-my-own-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार... लिखकर फंदे पर झूल गया निजी संस्थान का कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार... लिखकर फंदे पर झूल गया निजी संस्थान का कर्मी
Fri, 25 Feb 2022 03:08 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 25 Feb 2022 03:08 PM IST
सार
सोनभद्र के रेणुकूट स्थित हिंडाल्को कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने घर में ही पंखे से लटककर जान दे दी। मृतक निजी संस्थान में काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के रेणुकूट स्थित हिंडाल्को कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने घर में ही पंखे से लटककर जान दे दी। मृतक निजी संस्थान में काम करता था। मौके से बरामद सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है।
विज्ञापन
रेणुकूट चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने बताया कि गुरुवार देर शाम लगभग 8 बजे उन्हें सूचना मिली मिली कि हिंडाल्को कॉलोनी में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि अजय कुमार सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र लालन सिंह नामक व्यक्ति ने अपने कमरे में ही पंखे से लटककर जान दे दी है।
विज्ञापन
घटना के वक्त घर में नहीं था कोई
बताया कि घटना के वक्त मृतक के घर में कोई नहीं था परिवार के कुछ सदस्य बिहार स्थित पैतृक निवास गए थे। वहीं उनके साथ रह रहा उनका पुत्र बाहर गया हुआ था। उनके भाई स्यामन्त सिंह जब उनसे मिलने कमरे पर पहुंचे तो काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस जब वहां पहुंचकर किसी तरह दरवाजा खोल कर अंदर गई तो वह पंखे से लटके हुए थे। घर में एक सुसाइड नोट मिला जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।