फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Principal payments on the Collectorate encompass

धान के भुगतान के लिए कलेक्ट्रेट पर धरना

Mon, 16 May 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 16 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Principal payments on the Collectorate encompass
कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगो को लेकर धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
 धान खरीद के भुगतान की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। दस दिन के भीतर धान खरीद का भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन



पूर्वांचल जोन से आए सोनभद्र प्रभारी डॉ. राजेंदर ने कहा कि जिस जनपद में सपा के तीन विधायक, बसपा का एक विधायक और भाजपा का सांसद है। वहां के किसान इतनी तकलीफ में हैं। अगर जल्द धान का भुगतान नहीं किया गया तो अगले 10 दिनों में आंदोलन व जिला मुख्यालय का घेराव किया जायेगा। रोहित परमार ने कहा कि सूखे की मार से किसान मर रहा है। गेहूं की फसल छह क्विंटल प्रति एकड़ गया है, जो औसत से बहुत कम है। नीरज पांडेय न कहा कि प्रदेश की जनता अंधी नहीं है वर्ष 2017 में चुनाव के दौरान माकूल जवाब देगी। श्रीकांत त्रिपाठी और रविकांत त्रिपाठी ने यह चेतावनी दी की अगर धान का भुगतान समय से नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा। धरना में देवेंद्र पांडेय, रोशन, मदन, गोविंद, अशरफ , मुनौवर, कपिल, सुरेश शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed