फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Principal of primary school Sonwani suspended

प्राथमिक विद्यालय सोनवानी का प्रधानाध्यपक निलंबित

Wed, 28 Oct 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Principal of primary school Sonwani suspended
सोनभद्र। बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सहायक अभियंता के साथ मारपीट और आवासीय कब्जों के मामले में प्राथमिक विद्यालय सोनवानी के प्रधानाध्यापक जय प्रकाश को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एसपी कार्यालय से प्रधानाध्यापक के खिलाफ भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि नामजद/गिरफ्तार अभियुक्त जय प्रकाश प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सोनवानी पिपरी विकास खण्ड म्योरपुर थाना अनपरा के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक अनपरा सोनभद्र की आख्या प्राप्त हुई है। जय प्रकाश व उनके पुत्रों द्वारा सहायक अभियंता अनिल कुमार यादव के साथ मारपीट करने की फोटो और प्राथमिक विद्यालय औराखाड द्वितीय में उनके द्वारा आवासीय कब्जों की फोटो उपलब्ध कराते हुए कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की गयी है। प्राप्त आख्या व रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया जय प्रकाश प्रधानाध्यापक द्वारा कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध व लोक संपत्ति पर कब्जा किये जाने का कार्य किया जाना परिलक्षित हो रहा है। तत्क्रम में प्रभारी निरीक्षक अनपरा की आख्या एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के पत्र के क्रम में प्रधानाध्यपक जय प्रकाश द्वारा सहायक अभियंता से मारपीट करने एवं प्राथमिक विद्यालय औराडाड़ द्वितीय को अवैध रूप से आवासीय निवास बनाकर रहने व विद्यालय परिसर में पशुपालन करने के आरोप में वर्तमान में जेल में संबंधित धाराओं में निरूद्ध होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed