{"_id":"ece88ec4da788a00bf27d0a358a0f8a3","slug":"principal-members-began-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान, सदस्य पद के लिए नामांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान, सदस्य पद के लिए नामांकन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के मद्देनजर प्रथम चरण में राबर्ट्सगंज व नगवां ब्लाक में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सोमवार से नामांकन शुरू हो गया।
दोनों ब्लाकों पर नामांकन फार्म जमा करने के लिए प्रत्याशियों का हुजूम उमड़ पड़ा। कई प्रत्याशी आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए वाहनों के काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे।
हालांकि यहां सुरक्षा के लिए तैनात फोर्स ने प्रत्याशियों के वाहनों व उनके समर्थकों को नामांकन स्थल से दो सौ मीटर पहले रोक दिया। प्रत्येक प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक को अंदर जाने दिया गया।
सुबह आठ बजे से ही नामांकन स्थलों पर फार्म जमा करने के लिए प्रत्याशी लाइन में खड़े होने लगे थे। आयोग के निर्देशानुसार सुबह दस बजे से नामांकन फार्म जमा होना शुरू हुआ।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लाक में खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति की देखरेख में 11 टेबुलों पर 140 प्रधान और 1660 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा किया।
सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ प्रत्याशी आधा दर्जन चार और दो पहिया वाहनों से नामांकन करने राबर्ट्सगंज ब्लाक पहुंचे, जबकि प्रत्याशियों को जुलूस निकालना सख्त मना है।
ब्लाक के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स के साथ मौजूद सीओ सच्चिदानंद, शहर कोतवाल अबरार अहमद ने प्रत्याशियों के समर्थकों को दो सौ मीटर पहले ही रोक कर प्रत्येक प्रत्याशी के साथ सिर्फ एक प्रस्तावक को अंदर जाने दिया। फार्म जमा करने के लिए प्रत्याशियों को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ा।
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के किनारे दो व चार पहिया वाहनों के खड़ा होने से जाम की स्थिति बनी रही। उधर खलियारी संवाददाता नगवां ब्लाक में खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह की मौजूदगी में 52 प्रधान और सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा किया।
फार्म जमा करने के लिए प्रत्याशियों की खचाखच भीड़ लगी रही। दोपहर एक बजे के बाद अचानक प्रत्याशियों की भीड़ उमडने से अधिकारी और कर्मचारी घबरा गए।
चार बजे तक जो प्रत्याशी लाइन में खड़े हो गए थे उनका फार्म जमा किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ब्लाक पर रायपुर, मांची और पन्नूगंज थाने की फोर्स डटी रही।
फोर्स ने प्रत्याशियों के साथ सिर्फ उनके प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया। कई उम्मीदवार बाइक जुलूस निकाल कर नामांकन करने के लिए ब्लाक पर पहुंचे।
हालांकि नामांकन स्थल से पहले ही उन्हें रोक दिया गया। यहां भी देर शाम तक प्रत्याशी लाइन में खड़े होकर फार्म जमा किए। 17 नवंबर को भी दोनों ब्लाकों में नामांकन फार्म जमा किए जाएंगे।