फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pride of Sonbhadra is martyr's garden: Minister of State

सोनभद्र की शान है शहीद उद्यान: राज्यमंत्री

Tue, 16 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pride of Sonbhadra is martyr's garden: Minister of State
परासी स्थित शहीद स्तंभ पर स्वतंत्रता दिवस पर पुष्प अर्पित करते समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड,वि? - फोटो : SONBHADRA
ऐतिहासिक स्थली शहीद उद्यान सोनभद्र की शान है। यहां के कण कण पर त्याग, बलिदान और देशप्रेम के किस्से लिखे हुए हैं। ये बातें राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने शहीद उद्यान परासी में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कहीं।
विज्ञापन

पुलिस बैंड की धुनों के साथ सेनानियों की स्मृति में बने गौरव स्तंभ पर संजीव कुमार गोंड, विधायक अनिल कुमार मौर्य, प्रमुख अजीत रावत, डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम सहदेव मिश्रा, एसडीएम रमेश कुमार ने पुष्प चक्र अर्पित कर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिसर में ही बने सेल्फी प्वाइंट का अनावरण किया। तत्पश्चात अतिथियों ने पुरुष और महिला शौचालय का फीता काटकर लोकार्पण किया। अमृत सरोवर का शिलान्यास करते हुए सेनानियों की स्मृति में निर्मित स्मृति वाटिका में पौधे रोपे गए। वाटिका की जिम्मेदारी कैमूर वन्य जीव प्रभाग को सौंपा गया। विजय शंकर चतुर्वेदी ने अतिथियों के स्वागत किया। ईश्वर प्रसाद महाविद्यालय की छात्राओं ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। हर्षिता पांडेय और अभिराज पांडेय के साथ अतिथियों ने केक काटा। यहां 16 स्वतंत्रता सेनानी परिजनों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। दस व्यक्तियों को मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र सौंपा गया। पांच कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत और पांच घरौनी योजना के तहत लाभार्थियों को पत्र सौंपे गए। पांच महिला उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। तीन ग्राम प्रधानों चंद्र किशोर पांडेय, देवकली देवी व अर्चना त्रिपाठी को सम्मानित भी किया गया। संचालन भोलानाथ मिश्र ने किया। इस मौके पर 48 वीं वाहिनी के कमांडेंट अरुण कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीपीआरओ विशाल सिंह, सीओ राजकुमार तिवारी, सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, खान अधिकारी आशीष कुमार, उद्यान अधिकारी सुनील शर्मा, बीडीओ उमेश सिंह, डॉ. गोपाल सिंह, सत्य नारायण पटेल ओम प्रकाश त्रिपाठी, सनोज तिवारी, मनीष पांडेय, चंद्रप्रकाश द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed