फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Priceless gift of daughter nature, full right to read her

बेटी कुदरत का अनमोल उपहार, उसे पढ़ने का पूरा अधिकार

Mon, 26 Oct 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Priceless gift of daughter nature, full right to read her
कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति हेल्प लाइन के प्रतिभागी को प्रमाण पत्र देते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा व सम्मान कार्यक्रम का समापन रविवार को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट में किया। उन्होंने पांच महीने के अभियान को सफल बनाने की अपील की। कहा कि जिस समाज की महिलाएं अग्रणी होती हैं वह देश तरक्की करता है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओें को मिशन- शक्ति-नारी सुरक्षा-नारी सम्मान अभियान योद्धा का प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि बेटी कुदरत का अनमोल उपहार है, इनको जीने व पढ़ने का पूरा अधिकार है। उन्होंने बेटियों व महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास जारी है। 1090 वूमेन पावर लाईन, 181 महिला हेल्प लाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 18001805145 टॉल फ्री नंबर, महिला उत्पीड़न रोकने व उनकी शिकायतों का संज्ञान लेने के लिए बनायी गयी है। पहले माह में करीब सवा लाख महिलाओं से संपर्क करके जागरूक किया जाना है। सूचना निदेशक शिशिर कुमार सिंह की ओर से एलईडी वैन से गांव गांव अभियान का प्रचार किया और प्रचार साहित्य बांटे गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सदर डॉ. कृपा शंकर पाण्डेय, एसडीएम ओबरा प्रकाश चन्द्र, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीओ अजीत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्स्सायन, महिला थानाध्यक्ष संतु सरोज, उप निरीक्षक सरोजमा सिंह, शिवानी मिश्रा, सीमा द्विवेदी, साधना मिश्रा, नीतूयती सिंह, रूमी पाठक व प्रगतिशील महिलाओं तथा बेटियों ने विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed