{"_id":"6033f5148ebc3ee94a2b586a","slug":"prerna-gyanotsava-campaign-will-be-run-in-council-schools-sonbhadra-news-vns5762297101","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में चलेगा प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में चलेगा प्रेरणा ज्ञानोत्सव अभियान
विज्ञापन
सोनभद्र। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए 100 दिन का विशेष अभियान ‘प्रेरणा ज्ञानोत्सव’ चलेगा। इसके तहत बच्चों को शिक्षण के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। शिक्षा चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा मिशन जैसे मुद्दों से बच्चों को रूबरू कराया जाएगा। यह अभियान बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी दक्षता को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है।
परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के लिए विभागीय स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। कक्षा छह से आठ तक के विद्यालय खुल गए हैं। एक मार्च से कक्षा एक से पांच तक के विद्यालय भी खुल जाएंगे। कोरोना काल के 11 माह के बाद विद्यालयों के खुलने पर बच्चों को शैक्षिक गतिविधियों से अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास शुरू किया जा रहा है। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी दक्षता को बढ़ाने के लिए 100 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसे प्रेरणा ज्ञानोत्सव का नाम दिया गया है। प्रेरणा ज्ञानोत्सव के तहत समृद्ध हस्त पुस्तिका से कक्षा संचालन, शिक्षा चौपाल का आयोजन होगा। इसमें प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा लक्ष्य व प्रेरणा तालिका, माड्यूल्स पर चर्चा, सहज पुस्तिका, संदर्शिका, गणित किट, शिक्षक डायरी, प्रिंट रिच मैटेरियल्स, समृद्ध मॉड्यूल्स पाठ योजना, पुस्तकालय, रिपोर्ट कार्ड आदि पर चर्चा होगी। इन गतिविधियों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, एआरपी, एसआरपी को निर्देश दिया गया है।