फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Preparations for elections to the

पंचायतों के चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर

Sat, 21 Nov 2015 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 21 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Preparations for elections to the
जिले में ग्राम पंचायतों के चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हो रही हैं। पहले चरण में 28 नवंबर को राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लाक में मतदान होना है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से और निष्पक्ष हो इसको लेकर पुलिस महकमा भी अलर्ट है। विभाग जगह-जगह चौपाल लगाकर लोगों को शांतिपूर्ण मतदान के प्रति जागरूक कर रहा है। इसके तहत शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक शंभूशरण यादव की अगुवाई में सजौर, अकछोर, नई बाजार गांव में जनचौपाल लगाया गया और लोगों को निडर होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन


चौपाल को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शंभूशरण यादव ने कहा कि मतदान के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त फोर्स की तैनात रहेगी। मतदान शुरू होने से 12 घंटे पूर्व फोर्स मतदान केंद्रों को कब्जे मेें ले लेगी। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सादे पोशाक में दारोगा और सिपाही भ्रमण कर अराजकतत्वों को चिह्नित कर उन्हें दबोचेंगे। क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद ने कहा कि अगर कोई प्रत्याशी या उसके समर्थक वोट देने के लिए धमकाते है या किसी तरह का प्रलोभन देते है तो इसकी सूचना उनके मोबाइल नंबर 9454401595 व शहर कोतवाल अबरार अहमद के मोबाइल नंबर 9454404286 पर सूचना दें, ताकि उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


सीओ ने ग्रामीणों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस मौके पर दारोगा अब्बू बख्श खां आदि मौजूद रहे। उधर चोपन प्रतिनिधि के अनुसार प्रधानी का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को वर्दिया और सिंदुरिया गांव में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से चौपाल लगाया। इस दौरान लोगों को निष्पक्ष मतदान के लिए जागरूक किया गया। सदर एसडीएम हर्षदेव पांडेय और सीओ ओबरा प्रवीण यादव ने कहा कि यदि चुनाव के दौरान कोई किसी तरह का प्रलोभन देता है तो इसकी शिकायत तत्काल करें ताकि संबंधितों पर कार्रवाई की जा सके। इस दौरान थानाध्यक्ष चोपन रविंद्र भूषण मौर्य, एसआइ  शिवशंकर पटेल समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed