{"_id":"66a3e701a7c7dc1b5f023440","slug":"preparation-of-second-merit-list-for-vacant-seats-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-115976-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रिक्त सीटों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रिक्त सीटों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट की तैयारी
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जारी पहली मेरिट लिस्ट में प्रवेश की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी कर ली गई। मूल सीटों पर जारी पहली मेरिट लिस्ट में तीनों ही संकायों में काफी सीटें रिक्त हैं। ऐसे में महाविद्यालय प्रसाशन की ओर से दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
वहीं किसी कारणवश छूटे पहली मेरिट लिस्ट के अभ्यर्थियों को आगामी 29 जुलाई को एक अंतिम मौका और दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया प्रमुख डॉ. उपेंद्र कुमार ने बताया कि पहले मेरिट लिस्ट की काउंसलिंग के बाद बीए प्रथम वर्ष में 480 सीटों के सापेक्ष 348 प्रवेश हुए हैं। बीकॉम में 240 सीटों में 117, बीएससी बायो में 150 सीटों पर 96 और बीएससी गणित में 150 सीटों पर 83 प्रवेश हुए हैं। उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों को भरने के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी है। वहीं किसी कारण से काउंसलिंग में शामिल ना हो पाने वाले पहले मेरिट लिस्ट के अभ्यर्थियों को आगामी 29 जुलाई को एक आखिरी मौका दिया गया है।