फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pregnant woman kept writhing in pain outside PHC delivery at gate doctors and staff did not even pick up phone

UP: पीएचसी के बाहर तड़पती रही गर्भवती, गेट पर प्रसव; चिकित्सकों-कर्मियों ने फोन भी नहीं उठाया

Fri, 05 Sep 2025 10:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 05 Sep 2025 10:41 PM IST
सार

यूपी के सोनभद्र जिले में गर्भवती महिला ने पीएचसी के बाहर बच्चे को जन्म दिया। पीएचसी पर ताला बंद था। चिकित्सकों और कर्मचारियों ने आशा कार्यकर्ता का फोन भी नहीं उठाया।

विज्ञापन
Pregnant woman kept writhing in pain outside PHC delivery at gate doctors and staff did not even pick up phone
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

Sonbhadra News: संस्थागत प्रसव बढ़ाने को लेकर लगातार निर्देश और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की कड़ी हिदायत के बावजूद जिले में शुक्रवार को बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीजपुर में एक गर्भवती पीएचसी पर ताला लटकने के चलते घंटे भर सड़क पर तड़पती रही। 

विज्ञापन




संबंधितों के फोन घनघनाए जाते रहे, बावजूद कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचा। इसके चलते दर्द से छटपटाती महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने सीएचसी अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बीजपुर पुनर्वास बस्ती के रहने वाले सुजीत कुमार की पत्नी मंजू को बीती रात के बाद प्रसव पीड़ा हुई तो उसने आशा कार्यकर्ता से संपर्क साधा। घर पहुंचने के बाद आशा ने तत्काल पीएचसी चलने को कहा और फोन से संबंधित एएनएम को जानकारी दी। रात 2.54 बजे परिवार के लोग गर्भवती को लेकर पीएचसी पहुंचे, लेकिन वहां ताला बंद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि संबंधित के फोन लगातार घनघनाए जाते रहे लेकिन कोई स्वास्थ्य कर्मी नजर नहीं आया। दर्द से छटपटा रही महिला को भोर में 3.42 बजे के करीब सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। इसके लगभग 20 मिनट बाद एएनएम पहुंची। तब अस्पताल का ताला खोलकर भर्ती की प्रक्रिया अपनाई गई। आरोप है कि लापरवाही के बावजूद परिवार वालों से दस्तूर यानी मिठाई खाने के लिए पैसे मांगे गए।

पीएचसी परिसर में अलग से आवासीय व्यवस्था नहीं है। इसलिए जिस एएनएम के क्षेत्र से प्रसव का मामला सामने आता है, उसे अस्पताल पहुंचकर प्रसव कराना पड़ता है। लापरवाही क्यूं और किस स्तर पर हुई, इसकी जानकारी की जाएगी। - राणा रणधीर प्रभारी पीएचसी बीजपुर।

प्रकरण संज्ञान में है। सीएचसी म्योरपुर के अधीक्षक से जांच रिपोर्ट तलब की गई है। जो स्थिति सामने आएगी, उसके अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed