फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   PRD's young man turned animal trafficker

पीआरडी का जवान ही निकला पशु तस्कर

Fri, 18 Dec 2020 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
PRD's young man turned animal trafficker
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम फरार चल रहे पशु तस्कर पीआरडी के जवान कन्हैया यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पशु तस्करी के कारोबार में शामिल लोगों के बारे मेे अहम जानकारी दी है। उसी आधार पर अन्य तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात घेराबंदी की पुलिस ने मवेशियों से भरी पिकअप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। जबकि कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए थे। पूछताछ के दौरान पकड़े गए तस्करों ने फरार अपने साथियों के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस मवेशियों की चंगुल से मुक्त कराए गए आठ मवेशियों को गो आश्रय स्थल चोपन भेजवाने के साथ ही फरार तस्करों को गिरफ्तार करने में जुटी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की शाम पकरहट के समीप से पुलिस ने फरार चल रहे एक तस्कर को धर दबोचा। पन्नूगंज थानाध्यक्ष भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया रायपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी पशु तस्कर कन्हैया यादव पीआरडी का जवान भी है। उसके निशानदेही पर फरार तस्करों की तलाश की जा रही है। आरोपी का चालान कर दिया गया। उसके खिलाफ कार्यवाही करने के लिए संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed