फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prayer for prevention of corona epidemic from Goddess Durga

देवी दुर्गा से कोरोना महामारी के रोकथाम की प्रार्थना

Wed, 21 Apr 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Prayer for prevention of corona epidemic from Goddess Durga
सोनभद्र। चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन नवमी तिथि को देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री का पूजन अर्चन किया गया। नौ दिन व्रत रहने वाले श्रद्धालु कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया। यथाशक्ति दान दक्षिणा देकर विदा किया। घर-घर हवन पूजन किया गया। भक्तों ने मातारानी से कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रार्थना की। राबर्ट्सगंज नगर स्थित प्राचीन शीतला मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए सुबह से भक्तों की लाइन लगी रही। यहां सोशल डिस्टेंसिंग में भक्तों ने दर्शन पूजन किया। मन्नत के अनुसार लोग मंदिर में कथा सुनें और बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। देवी का पूजन करके भक्तों ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम का आह्वान किया गया। घर-घर कन्या पूजन भी हुआ। रामनवमी पर सुबह से ही मंदिरों में पूजन अर्चन को श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर पूजा अर्चना की। मंदिरों में भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने कोरोना के खात्मे की माता से प्रार्थना की। राबर्ट्सगंज मेन मार्केट स्थिति दुर्गा ट्रस्ट मंदिर में नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार जैन ने हवन पूजन किया। नई बस्ती स्थित तुलसी मानस मंदिर में मिठाई लाल सोनी ने प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। संकट मोचन श्रीराम मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर रहा। श्रद्धालुओं ने सपरिवार मंदिरों में मत्था टेका। घरों में कन्या पूजन कर सुख शांति के लिए मनोकामना की गई। राबर्ट्सगंज ब्रह्म नगर स्थिति दुर्गा मंदिर में पूजन अर्चन कर कन्याओं को भोजन कराकर प्रसाद वितरित किया गया। कोरोना महामारी को लेकर भक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। पूरा नगर भक्ति मय हो गया है। राबर्ट्सगंज नगर स्थित दुर्गा देवी मंदिर, आंबेडकरनगर स्थित कड़े माता शीतला मंदिर, दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर सहित ग्रामीण अंचल में भक्तों ने देवी मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इसके अलावा डाला के बारी स्थित मॉ वैष्णो देवी मंदिर, मां अमिला धाम व कुड़ारी देवी धाम में भी भक्तों ने दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed