फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Prakash Pali's team became the winner

Sonebhadra News: प्रकाश पाली की टीम बनी विजेता

Fri, 13 Jan 2023 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Prakash Pali's team became the winner
स्थानीय टीसीडी मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज की टीम ने हिंडाल्को को 3 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाया। फाइनल 16 जनवरी को राबर्ट्सगंज व मेजबान दुद्धी की टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

बीस ओवरों वाले मैच में टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी हिंडाल्को की टीम ने 19.4 ओवरों में 138 रन बनाया। पंकज ने दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 36 रन, रवि कांत ने 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। शक्ति, अभिषेक व गुड्डू ने 12-12 रन बनाए। राबर्ट्सगंज के गेंदबाज सतीश ने तीन, अभिषेक व वीरध्वज ने दो-दो विकेट लिए। 139 रनों का पीछा करने उतरी राबर्ट्सगंज की टीम 18वें ओवर में ही विजयी हो गई। अमित ने 2 छक्का व तीन चौके की मदद से सर्वाधिक 43 रन बनाए। जितेंद्र जौहरी ने 27 रन, वीर ध्वज ने ने 30 और शमशेर ने 9 रन बनाए। हिंडाल्को के बालर विपुल ने तीन खिलाड़ियों को चलता किया। कप्तान जीएन सिंह और पंकज यादव को एक-एक विकेट मिला। विजयी राबर्ट्सगंज की टीम के अमित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका महेंद्र सिंह, सुनील गुप्ता, कमेंट्री सलीम खान व जितेंद्र जौहरी, स्कोरिंग अयान खान व राहुल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed