फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Practical examination started at 65 centers in the second phase

दूसरे चरण में 65 केंद्रों पर शुरू हुई प्रायोगिक परीक्षा

Fri, 29 Apr 2022 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Practical examination started at 65 centers in the second phase
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के साथ अब प्रायोगिक परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। कुल 65 केंद्रों पर प्रायोगिक परीक्षाएं होनी हैं। उन विद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया जहां लैब व अन्य बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन दूसरे चरण में होना है। इसकी शुरुआत बृहस्पतिवार से हो चुकी है। इन परीक्षाओं को सफल बनाने और बच्चों के प्रयोगों की जांच के लिए बाहर से परीक्षकों टीम भेजी गई है। यह परीक्षक निर्धारित 65 केंद्रों पर परीक्षार्थियों की परीक्षा लेंगे। डीआईओएस रविशंकर ने बताया कि जिले में सभी विद्यालयों का एक ग्रुप बनाकर परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही है। आपसी सहमति से सभी विद्यालय अपने-अपने यहां अन्य विद्यालयों की प्रायोगिक परीक्षाएं करा रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन बच्चों के व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा की तिथि और दिन की घोषणा कर सभी को जानकारी दे रहे है, जिससे कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन

कल होगी जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा
प्रायोगिक परीक्षाओं के क्रम में शनिवार को जीव विज्ञान की परीक्षा होगी। जीआईसी शक्तिनगर के प्रधानाचार्य डॉ. विनय श्रीवास्तव ने बताया कि 30 अप्रैल को यहां जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा होगी। जीआईसी शक्तिनगर के छात्रों के लिए सरस्वती विद्या मंदिर खड़िया को केंद्र बनाया गया है। छात्राएं विद्यालय में ही परीक्षा दे सकेंगी। इसके साथ ही विद्या मंदिर खड़िया के सभी छात्रों को जीआईसी पहुंचना होगा और छात्राएं अपने ही विद्यालय पर परीक्षा देंगी। उधर, राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक ने बताया कि फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायलॉजी व भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा एक से चार मई तक चलेंगी। संबंधित परीक्षार्थी कालेज में प्रात: 7 बजे उपस्थित होकर प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित हों। निर्धारित अवधि के बाद छूटे हुए परीक्षार्थियों के प्रायोगिक परीक्षा पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed