फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power supply suddenly resumes Lineman dies XEN and SDO suspended road blocked by body

UP: अचानक चालू हुई आपूर्ति...लाइनमैन की मौत, एक्सईएन-एसडीओ निलंबित; ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Sat, 28 Feb 2026 07:18 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 28 Feb 2026 07:18 PM IST
सार

UP News: रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर डेढ़ घंटे तक मुख्य मार्ग बाधित रहा। इसके बाद एक्सईएन और एसडीओ निलंबित कर दिए गए। करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में लाइनमैन की हाईवोल्टेज करंट से मौत के बाद तहसीलदार और सीओ ने मौके पर पहुंचकर समुचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Power supply suddenly resumes Lineman dies XEN and SDO suspended road blocked by body
चक्काजाम कर रहे लोगों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: सोनभद्र में करमा के जोगिनी गांव में ट्रांसफॉर्मर में लाइन जोड़ते समय अचानक आपूर्ति शुरू होने से हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर जिंदा जले लाइनमैन का शव लेकर ग्रामीण शनिवार को धरने पर बैठ गए। सुबह पौने दस बजे खरुआंव गांव के पास शव रखकर रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन




वह घटना के लिए जिम्मेदार अफसरों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने समझा-बुझा कर जाम हटवाया। करीब डेढ़ घंटे तक लगे जाम से मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। उधर, इस मामले में शनिवार को रॉबर्ट्सगंज डिविजन के एक्सईएन और घोरावल के एसडीओ को भी निलंबित कर दिया। जेई समेत तीन कर्मियों पर एक दिन पहले ही कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

करमा थाना क्षेत्र के बिसहार गांव निवासी संतोष (46) घोरावल उपखंड क्षेत्र के बिसरेखी फिडर पर संविदा लाइनमैन था। बृहस्पतिवार को शाम करीब 7 बजे वह शट डाउन लेकर लोढ़ौता गांव में पोल पर चढ़ कर काम कर रहा था। उसने विभाग से शट डाउन करवाया था। बावजूद काम के दौरान 11 हजार वोल्ट की सप्लाई चालू कर दी गई। 

संतोष खंभे पर ही बुरी तरह से जल गया। बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार देर रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की रात शव घर पहुंचा। शनिवार की सुबह परिवारीजन और ग्रामीण पिकअप में शव लेकर खरुआंव ब्लॉक कार्यालय के पास पहुंचे। 

विज्ञापन

नाराज लोगों को मिला आश्वासन

शव रखे पिकअप को बीच सड़क खड़ाकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया। उनकी मांग थी कि मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रवीण सिंह और सीओ सदर राज सोनकर ने आक्रोशित लोगों से वार्ता की। उन्हें समझाकर जाम हटवाया और मौके पर ही 25 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। 

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इस मौके पर करमा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, घोरावल चौकी प्रभारी त्रिभुवन राय, उभ्भा चौकी प्रभारी आशुतोष राय, बिजली विभाग के जेई राजेंद्र बिंद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed