फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power projects have created new positions

बिजली परियोजनाओं में हो नए पदों का सृजन

Thu, 24 Sep 2015 11:18 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Thu, 24 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Power projects have created new positions
उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के बैनर तले अभियंताओं ने दूसरे दिन गुरुवार को भी तापीय परियोजना गेट पर प्रदर्शन कर आवाज उठाई। इस दिन कार्य बहिष्कार कर विरोध सभा भी की गई।
विज्ञापन


 केंद्रीय सहायक सचिव इं. मणींद्रनाथ और वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं. जीके मिश्रा ने कहा कि हरदुआगंज विस्तार, पारीक्षा विस्तार और निर्माणाधीन अनपरा डी में नए पदों के सृजन को लेकर अब तक कोई प्रक्रिया अमल में नहीं लाई जा सकी है। इससे बिजली परियोजनाओं में मैन पावर की समस्या और खराब होने लगी है।
विज्ञापन


इं. सीपी मिश्रा, इं. आरसी श्रीवास्तव ने कहा कि उत्पादन निगम में तीन साल से उत्पादन प्रोत्साहन भत्ता लंबित है। अन्य भत्तों का पुनरीक्षण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण भत्ता को लेकर भी अब तक कोई पहल सामने नहीं आ सकी है। इससे अभियंताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। इं. विनोद कुमार, इं. जयनारायण गौतम ने कहा कि सहायक अभियंताओं को पांच प्रारंभिक वेतन वृद्धि, 6600 ग्रेड पे देने को लेकर हुए समझौते को भी अब तक लागू नहीं किया जा सका है।

इं. राजेंद्र पटेल, इं. अनिल यादव ने कहा कि विभागीय विद्युत सेवा (एलएमवी-10) की सुविधा एक जनवरी 2016 के बाद भी बरकरार रहे, इसको लेकर भी कोई कवायद अमल में नहीं लाई जा रही है। इं. अभिषेक नारायण, संदीप मिश्रा ने कहा कि अभियंताओं का आंदोलन जारी रहेगा।


26 और 28 सितंबर को भी परियोजना गेट पर प्रदर्शन कर आवाज उठाई जाएगी। इसके बाद तीन अक्टूबर को लखनऊ में महारैली के जरिए ताकत का एहसास कराया जाएगा। इस मौके पर इं. बीरबहादुर, अजय मौर्या, संजय गौतम, रमेश यादव, श्वेत प्रकाश, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed