फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power department blew effigy of Xen

बिजली विभाग के एक्सईएन का फूंका पुतला

Sun, 28 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Sun, 28 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Power department blew effigy of Xen
जिले में बिजली अंधाधुंध कटौती ने लोगों को बेचैन कर दिया है। मनमानी पर रोक लगाने को लेकर रविवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज मेन चौक पर बिजली विभाग के एक्सईएन का पुतला फूंका। साथ ही कहा कि रोस्टर के  हिसाब से शहर और गांवों में बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वह लोग कार्यालयों में तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि जिले मेें विद्युत का उत्पादन होता है। बावजूद  यहां के लोगों को किस्तों में आपूर्ति होती है। बोर्ड परीक्षा के समय कटौती से विद्यार्थी आजिज आ गए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों के क्रियाकलापों से जनता में नाराजगी है।
विज्ञापन



अगर तत्काल विद्युत आपूर्ति में कमी नहीं की गई तो लोगों का गुस्सा कभी भी विकराल रूप धारण कर सकता है। जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम और जिला सचिव आकाश कुमार ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।कहा कि बिजली विभाग की मनमानी किसी सूरत में चलने नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर अभिषेक मौर्य, राजीव बरनवाल, अमित गुप्ता, प्रदीप चौहान, विवेक पांडेय, फैज, कृष्णकांत, आशिफ खान, अभय केशरी, शनि मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed