फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power demand continues to fluctuate

बिजली की मांग में उतार चढ़ाव का क्रम जारी

Fri, 20 May 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Power demand continues to fluctuate
सोनभद्र। घटते-बढ़ते तापमान के साथ सूबे में बिजली की मांग में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। दोपहर में भी बिजली की मांग लगातार 20 हजार मेगावाट से अधिक होने के कारण निगम के बिजली घर अनवरत फुल लोड पर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से घटते-बढ़ते तापमान के सापेक्ष प्रदेश में बिजली की मांग में भी उतार चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। बृहस्पतिवार की रात हवाओं के रुख में बदलाव के कारण गर्मी व उमस का प्रकोप आंशिक कम हुआ। परिणामस्वरूप कई दिनों के बाद बिजली की न्यूनतम मांग में 1000 मेगावाट गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह तक प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 23566 व न्यूनतम मांग 16066 मेगावाट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार सुबह अधिकतम मांग 22649 व न्यूनतम मांग 17018 मेगावाट थी हालांकि दोपहर में बेतहाशा तपिश के कारण बिजली की मांग लगातार 21 हजार मेगावाट से अधिक बनी हुई है। इससे निगम के बिजली घरों को लगातार फुल लोड पर चलाया जा रहा है। शुक्रवार को अनपरा ए से 504, बी से 900, डी से 948 व ओबरा बी से 648 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed