फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power cuts anger burst on

बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा

Fri, 11 Sep 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 11 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Power cuts anger burst on
 ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अंधाधुंध कटौती होने से नाराज पसही फीडर के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को राबट्र्सगंज स्थित बिजली विभाग के दफ्तर का घेराव किया। बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने एक्सईएन के नाम कार्यालय में मांगपत्र सौंप शीघ्र कटौती पर रोक लगाने की मांग की। चेताया कि अगर मांगों को अविलंब पूरा नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे जन अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष डॉ. भागीरथी मौर्य के नेतृत्व में उपभोक्ता बिजली कटौती बंद करने के समर्थन में नारेबाजी करते हुए बिजली विभाग दफ्तर पहुंचे। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि पसही फीडर से 24 घंटे में मात्र एक से डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। बिजली न मिलने से किसान परेशान है। सिंचाई के अभाव में धान की फसल सूखने लगी है। कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से बिजली की बेतहाशा कटौती हो रही है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि पूर्व में कई बार जेई और एसडीओ से आपूर्ति में सुधार लाने के लिए मांगपत्र दिया जा चुका है। लेकिन अभी कटौती में सुधार नहीं हुआ है। विवश होकर उपभोक्ताओं को आंदोलन की राह पकड़नी पड़ रही है। इस मौके पर डॉ. ओपी मौर्य, रविरंजन शाक्य, श्रवण पटेल, मटरू पटेल, सुनील सिंह, विपिन सिंह, अवधेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed