फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Potable water supply for the display

पेयजलापूर्ति के लिए प्रदर्शन

Wed, 17 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र Updated Wed, 17 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Potable water supply for the display
राबर्ट्सगंज नगरवासियों को पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय पर सपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव की अगुवाई मेें कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पर पेयजलापूर्ति कराने में हीलाहवाली करने का आरोप मढ़ा। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र पेयजलापूर्ति की समस्या दूर नहीं हुई अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन



सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष ने जनता से वादा किया था कि पानी की किल्लत नहीं होने देंगे। लेकिन अध्यक्ष अपने वादों पर खरा नहीं उतर रहे।
विज्ञापन


कहा कि जब-जब गर्मी का मौसम आता है जनता को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। पानी के लिए जनता बाल्टी लेकर इधर-उधर भटक रही है।


कहा कि नगर पालिका प्रशासन नगरवासियों से गृह कर लेता है, इसके बावजूद पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं करा रहा है। प्रदेश सरकार ने पेयजलापूर्ति के लिए जो पैसा दिया था उसका क्या हुआ इसका जवाब जनता को देने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रमोद यादव ने कहा कि इस बार पानी की समस्या का निदान करा कर ही दम लेंगे, चाहे अनशन करना क्यों न पड़े। मनोज केशरी और मुस्तफा जमाल ने कहा कि पाइप लाइन के जरिए सुबह और शाम पानी की आपूर्ति की जाए। क्योंकि  टैंकरों से पानी लेने के लिए विवाद की नौबत उत्पन्न हो जाती है। इस मौके पर मनीष त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरि, हरि भारती, मुमताज आलम, राजू गुप्ता, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed