फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Postcard campaign will be run for different Purvanchal state

अलग पूर्वांचल राज्य के लिए चलाएंगे पोस्टकार्ड अभियान

Sat, 08 Feb 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Postcard campaign will be run for different Purvanchal state
सोनभद्र। अलग पूर्वांचल राज्य के लिए पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय शनिवार को सदर ब्लॉक के संतनगर गुरमा में संगठन की हुई बैठक में लिया गया। मोर्चा के संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले सभी संगठनों को एक मंच पर आना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पृथक पूर्वांचल राज्य की मांग कोई नई नहीं है। संसद में सांसद विश्वनाथ गहमरी ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सामने पूर्वांचल की व्यथा रखते हुए अलग राज्य बनाने की मांग की थी। राष्ट्रीय सचिव पंकज यादव एडवोकेट ने कहा कि वर्ष 1954 में यूपी की आबादी 6 करोड़ थी। आज यूपी की आबादी 22 करोड़ है। तीन लाख 42 हजार 236 किलोमीटर का क्षेत्र हैं । इसमें 80 संसदीय सीट और 403 विधानसभा सीट है। विकास के लिए इसका विभाजन जरूरी है। राज्य विभाजन के बाद भी कर्नाटक जैसे राज्यों से बड़ा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed