फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Population stability fortnight campaign will run from 11 in the district

जिले में 11 से चलेगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान

Thu, 08 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Population stability fortnight campaign will run from 11 in the district
सोनभद्र। जिले में 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। आरसीएच के नोडल डॉ. बीके अग्रवाल ने बताया कि 31 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीम कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में बताएगी, जिससे दंपती इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि जिले में 27 जून से दंपती संपर्क पखवाड़ा अभियान चल रहा है, यह 10 जुलाई तक चलेगा। अभियान में आशा घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में बता रही हैं। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों से संपर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के साधनों का भी सुझाव दे रही हैं। नव दंपती को हम दो हमारे दो से होने वाले फायदे के बारे में भी जानकारी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed