फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Pooja defeated Durgavati in wrestling

कुश्ती में पूजा ने दुर्गावती को हराया

Thu, 28 Oct 2021 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Pooja defeated Durgavati in wrestling
राबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भार उठाता खिलाड़ी। - फोटो : SONBHADRA
तियरा स्थित विशिष्ट खेल स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन काफी रोचक रहा। भारोत्तोलन और कुश्ती के मुकाबलों में महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। तीन भार वर्गों में कुश्ती के मुकाबले हुए, जबकि भारोत्तोलन में महिला-पुरुष के सात वर्गों में प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण एवं खेलकूद विभाग के संयोजन में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन 46 किग्रा भार वर्ग की कुश्ती में दुद्धी की पूजा ने दुर्गावती को पटकनी दी। मैच की शुरुआत से ही पूजा हावी रहीं। दुर्गावती ने बचाव में कई दांव आजमाए लेकिन बढ़त पाने में नाकाम रहीं। पुरुषों की 58 किग्रा कुश्ती में करमा के हरिश्चंद्र कुमार और 67 किग्रा में रामलाल यादव विजेता रहे। भारोत्तोलेन में पुरुषों के 50 किग्रा भार वर्ग में सदर ब्लॉक के दीपू सिंह प्रथम, 62 किग्रा में शुभम गुप्ता प्रथम, 69 किग्रा में विवेक दुबे, 85 किग्रा में चोपन के चंद्र नारायण चौबे और 85 किग्रा से अधिक के भार वर्ग में चोपन के सूर्यनारायण चौबे ने जीत दर्ज की। महिला वर्ग के 48 किग्रा भारवर्ग में सदर ब्लॉक की बबीता प्रथम और 54 किग्रा भारवर्ग में सदर की नीलू केशरी प्रथम रहीं। जिला युवा कल्याण अधिकारी शशिभूषण शर्मा ने विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया। बताया कि जनपद स्तर पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। निर्णायक की भूमिका आनंद, संजय सिंह, रामलाल ने निभाई। युवा कल्याण विभाग के व्यायाम प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, अमित सिंह, अनुज त्रिपाठी, रवि शंकर कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार सिंह, विकास दुबे, जितेंद्र कुमार, विजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन महफूज अली खान ने किया।

राबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्टेडियम में जनदप स्तीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मा

राबर्ट्सगंज तियरा विशिष्ट स्टेडियम में जनदप स्तीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मा- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed