फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Polythene will be collected from house to house, bricks and mats will be made

घर-घर से जुटाएंगे पॉलीथिन, बनेगी ईंट और चटाई

Mon, 06 Jun 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Polythene will be collected from house to house, bricks and mats will be made
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सेमर गांव में ग्रामीणो को संबोधित करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : SONBHADRA
डीएम चंद्र विजय सिंह ने गांव में कूड़े के रूप में फैले प्लास्टिक पर लगाम लगाने के लिए एक अभियान की शुरुआत सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमर से सोमवार को की। डीएम ने कहा कि हर घर में एक बोरी किसी दीवार पर टंगवाई जाएगी। उसी में प्लास्टिक एकत्र होगा। उस प्लास्टिक का उपयोग चटाई, ईंट सहित अन्य उपयोगी सामान बनाने में होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी गांवों में बैठक कर लोगों को जागरूक किया जाएगा कि घर में जो भी सामान प्लास्टिक में लाते हैं उसे प्रयोग करने के बाद उस बोरे में डाल दीजिए। डीएम ने ग्राम पंचायत सेमर के घरों में बोरी लगवा कर लोगों से अपील की कि आपका छोटा सा प्रयास आपके गांव को स्वच्छ रखेगा। ग्राम पंचायत सेमर में आए कई ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान को भी अपने ग्राम पंचायत में यह व्यवस्था बनाए जाने का आह्वान किया गया। सभी बोरी में एकत्रित प्लास्टिक को 15 दिन में एक जगह इकट्ठा किया जाएगा और विकास खंड से वाहन के माध्यम से डाला सीमेंट फैक्ट्री में निस्तारण के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जनपद के सभी विकास खंड में प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट भी लगाई जाएगी जहां प्लास्टिक को अलग अलग छांट कर रिसाइकिल वाले प्लास्टिक को बेच दिया जाएगा और जो प्लास्टिक किसी प्रयोग में नहीं आ सकता, उससे समूह के माध्यम से चटाई बनवाई जाएगी। प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट में प्लास्टिक की ईंट बनाई जाएगी। डीएम ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि न्याय पंचायत वार रोस्टर बना कर बरसात से पहले सफाई और प्लास्टिक को बीन कर इकट्ठा कर लिया जाए ताकि प्लास्टिक पानी के साथ बह कर नदी और नाली में न जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृपा शंकर शुक्ल, डीपीसी अनिल केशरी, किरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed