फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Polytechnic student dies in sonbhadra police cite cause family denies body found in hostel room

UP: पॉलिटेक्निक छात्र की मौत...पुलिस ने बताई ऐसी वजह, परिजनों ने कर दिया इंकार; हॉस्टल के कमरे में मिली थी लाश

Thu, 04 Dec 2025 08:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 08:01 PM IST
सार

UP News: यूपी के सोनभद्र में बलिया के एक युवक की माैत हो गई। वह पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। हाॅस्टल में फंदे से लटकते हुए उसकी लाश मिलने की सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए थे। पुलिस की रिपोर्ट से वे संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन
Polytechnic student dies in sonbhadra police cite cause family denies body found in hostel room
युवराज सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में प्रथम वर्ष के छात्र युवराज के मौत की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है। पुलिस ने ऑनलाइन गेम में रुपये हारने के अवसाद को मौत की वजह बताई है तो परिजनों ने इससे साफ इंकार किया है। हालांकि, फिलहाल वह भी कोई स्पष्ट कारण बताने की स्थिति में नहीं थी। 

विज्ञापन




बताते चलें कि बुधवार की शाम पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में बलिया जिले के बैरिया थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर निवासी मैकेनिकल ग्रेड प्रथम वर्ष के छात्र युवराज का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटकता पाया गया था। जब परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो वह भी एकबारगी अवाक रह गए थे। देर शाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। 

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें खुदकुशी की स्थिति स्पष्ट होने के बाद मौत की वजह को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर तो विराम लग गया लेकिन इसकी वजह क्या हो सकती है? इसको लेकर अलग-अलग दावे बने रहे। परिवार से जुड़े लोगों का कहना था कि प्रकरण की पुलिस की तरफ से गहन जांच की जाए। महज कुछ हजार रुपये के लिए कोई अपना जीवन कैसे समाप्त कर सकता है। 

युवराज घर का बड़ा बेटा था। मामा अंजनी सिंह का कहना था कि ऑनलाइन गेम की बात उन्हें समझ में नहीं आ रही। अगर इसमें वह कुछ हजार रुपये हार भी गया हो तो उससे बहुत फर्क नहीं पड़ना था। वजह कुछ और ही है। इसकी गहनता से जांच की जानी चाहिए। कहा कि इसको लेकर एक तहरीर भी पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन

अब तक की जांच में ऑनलाइन गेम का ही मामला : पुलिस 
प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि छात्रों से पूछताछ में जो जानकारियां सामने आई हैं। उसमें अब तक खुदकुशी के पीछे ऑनलाइन गेम का ही मामला सामने आया है। आगे चलकर कोई जानकारी मिलती है तो उसकी भी सच्चाई जांची जाएगी। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि युवराज के दोस्तों से पूछताछ में पता चला कि वह दो माह से ऑनलाइन गेम खेलता था। क्रिकेट में पैसा लगाता था जो हार गया। इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed