{"_id":"622505ee8dbd8b5ff9410a79","slug":"polling-teams-reached-the-booths-security-forces-ready-sonbhadra-news-vns642013141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर पहुंचा मतदान दल, मुस्तैद हुआ सुरक्षा बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर पहुंचा मतदान दल, मुस्तैद हुआ सुरक्षा बल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र के महापर्व में अंतिम चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को जिले की चारों विधानसभा सीटों के 1614 बूथों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से रवाना किया गया। शाम तक सभी पार्टियां अपने बूथ पर पहुंचकर सकुशल मतदान कराने की तैयारियों में जुट गईं। बूथों की सुरक्षा के लिए फोर्स ने भी कमान संभाल ली है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो जाएगा।
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के परिसर में विधानसभा क्षेत्रवार पंडाल लगाए थे। हर विधानसभा में सेक्टरवार टेबल लगाकर कार्मिकों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई। ईवीएम, वीवीपैट, स्टेशनरी व अन्य दस्तावेज प्राप्त करने के बाद कार्मिकों ने मौके पर ही उसका मिलान किया। कंट्रोल व बैलेट यूनिट का संयोजन कर उसके संचालन की स्थिति देखी। पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को साथ लेकर वह निर्धारित रूट के वाहन पर सवार होकर मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। दोपहर 12 बजे से रवानगी शुरू हो गई थी। बभनी, दुद्धी, म्योरपुर, नगवां, चतरा ब्लाक के सुदूर बूथों पर देर शाम तक पोलिंग पार्टियों के पहुंचने का सिलसिला बना रहा। मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद कार्मिकों ने वहां की व्यवस्था को दुरुस्त किया। रवानगी के दौरान डीएम टीके शिबू, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम राकेश सिंह, एएसपी विनोद कुमार, विजय शंकर मिश्र, डीडीओ रामबाबू तिवारी मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन ने घोरावल विधान सभा के 326 पोलिंग सेंटर व 424 पोलिंग स्टेशन के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया।
टोल प्लाजा के पास जाम से लोग रहे बेहाल
सोनभद्र। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी से रविवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियां रवाना की गई। वाहनों की आवाजाही के चलते वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर जाम की स्थिति रही। इससे लोगों को आवागमन में काफी दुश्वारी झेलनी पड़ी। चुर्क तिराहे पर दलबल के साथ यातायात प्रभारी राजेश सिंह जाम के झाम से लोगों को निजात दिलाने में जुटे रहे। हालांकि अपराह्न तीन बजे तक पोलिंग पार्टियों के वाहनों के चले जाने के बाद जाम की स्थिति समाप्त हुई।