फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Polling parties will leave from Government Polytechnic College

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 03 Mar 2022 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave from Government Polytechnic College
सदर विकास खंड क्षेत्र केलोढ़ी गांव में स्थि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से 6 मार्च को बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। इसको लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। अलग-अलग विधान सभावार पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

सात मार्च को राबट्र्र्सगंज, घोरावल, दुद्दी और ओबरा विधान सभा क्षेत्र में 1613 मतदेय स्थलों पर मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से जुट गया है। राजकीय पालीटेिक्निक कालेज लोढ़ी से सभी विधान सभा की पोलिंग पार्टियों को निजी वाहनों से रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षाकर्मी भी भेजे जाएंगे। जिस वाहनों से पोलिंग पार्टियां जाएंगी, उन्हीं वाहनों से उन्हें वापस ईवीएम जमा करने के लिए पॉलिटेक्रिक कालेज जाना होगा। इसके बाद प्रशासन की तरफ से मतदान कार्मिकों को उनके घरों तक भेजवाया जाएगा। बृहस्पतिवार को पालीटेक्रिक कालेज परिसर में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने को लेकर अलग-अलग विधान सभावार टेबुल आदि लगाने के लिए स्थानों का चयन आदि किया जा रहा था। सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने कहा कि सबसे पहले दूर-दराज की पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। पोलिँग पार्टियों को मतदान सामग्री देने के लिए थैला तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया अलर्ट
सोनभद्र। जिले में 7 मार्च को चारों विधानसभा में मतदान होगा। मतदान के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर तत्काल पीड़ितों को मदद कराने के लिए राजकीय अस्पतालों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट किया जा रहा है। इसके मद्देनजर सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को मतदान के दिन कर्मचारियों को अलर्ट रखने का निर्देश दिया है। बता दें कि जिला प्रशासन चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पूरी तरह से कमर कस लिया है। डीएम टीके शिबू ने सीएमओ, डीपीआरओ, बीएसए समेत कई अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed